Connect with us

Hi, what are you looking for?

English

समाचार

हडको क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून को हिन्दी में उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रथम पुरस्कार

hudco hindi

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) राजभाषा विभाग, ओएनजीसी देहरादून की वर्ष 2023-24 की प्रथम छमाही बैठक शुक्रवार को देहरादून के होटल एलपी विलास में आयोजित की गई। इस छमाही बैठक में सदस्य सचिव (नराकास), राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में हडको क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु “प्रथम पुरस्कार” (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया गया! इस अवसर पर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त)/ नोडल अधिकारी (रा.भा.) अशोक कुमार लालवानी तथा प्रबंधक (आईटी) )/ नोडल सहायक (रा.भा.) बलराम सिंह चौहान ने पुरस्कार ग्रहण किया।

इस बैठक में आरएस नारायणी, अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) एवं राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास, भारत सरकार, ओएनजीसी राजभाषा विभाग, छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक (कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद, अजय कुमार चौधरी, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद एवं 72 सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

संबंधित पोस्ट

संघर्ष

ऐतिहासिक किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बाद से किसान नेता राकेश टिकैत घर नहीं बैठे। वे लगातार देश भर में घूमकर किसानों...

पहल

ग्रामीण महिलाओं के साथ कोऑपरेटिव और MSME के जरिए उद्यमिता की नई उड़ान भरने की तैयारी 

संघर्ष

संयुक्त किसान मोर्चा, राजस्थान के जयपुर में हुए राज्य सम्मेलन में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति और भावी आंदोलन की रूपरेखा तय...

नीति

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चल रहा है। पहाड़ के शांत कस्बों में ध्वस्त मकानों का मलबा...