Connect with us

Hi, what are you looking for?

English

समाचार

नैरेटिव की जंग में जनता के मुद्दों को हथियार बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की कार्यशाला में भाजपा के आक्रामक प्रचार से मुकाबले की रणनीति पर मंथन

मौजूदा सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस कैसे जनता का भरोसा जीत सकती है? विपक्ष की भूमिका को केसे बेहतर तरीके से निभा सकती है? इन मुद्दों पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को देहरादून में विचार मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस में यह एक नया प्रयोग है जहां शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके सवालों और सुझावों पर चर्चा हुई। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और भाजपा की नाकामियों पर प्रहार की रणनीति पर चर्चा हुई। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा डेमोग्राफिक चेंज, लव जिहाद और लैंड जेहाद जैसे जो शब्द जनता पर थोप रही है, उनका काउंटर नैरेटिव तैयार करना होगा। जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपना नैरेटिव बनाना होगा। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक दूसरे का सहयोग करने का सुझाव दिया। कांग्रेस की उपलब्धियों और राज्य हित में की गए कामों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। 

कार्यशाला के प्रथम सत्र में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े शिक्षाविदों ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। जबकि दूसरे सत्र में वरिष्ठ नेताओं का संबोधन हुआ।

कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मजबूत विपक्ष ही लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन विपक्ष को ही दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियों और योगदान को जनता के बीच ले जाए जाने की जरूरत है। भाजपा महज धार्मिक मुद्दों पर लोगों को भड़का रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुखर होकर अपनी बात रखने को कहा। भारत जुड़ेगा और इंडिया जीतेगा, यह नारा हमें घर-घर तक पहुंचाना होगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हम यदि किसी विचार से सहमत नहीं हैं तो अपना विरोध अवश्य दर्ज किया जाए। भाजपा झूठ और नफरत का जो जहर समाज में फैला रही है, उसकी काट निकालनी होगी। अग्निवीर और पेंशन जैसे मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाना होगा। जितने भी मसले आज प्रदेश के अंदर हैं उन्हें राजनीतिक हथियार बनाने की जरूरत है।

मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा के झूठ तंत्र का मुकाबला करने के लिए सिर्फ वालंटियर काफी नहीं है। हमें सोशल मीडिया के लिए तेज तर्रार प्रोफेशनल्स की क्षमताओं का इस्तेमाल करना होगा। कार्यशाला के आयोजन से जुड़े प्रेम बहुखंडी ने कहा कि कांग्रेस को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचे के तरीके और एप्रोच में मूलभूल बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस का इतिहास, विचार और उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए लीक से हटकर तौर-तरीके अपनाने होंगे।

प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के साथ ही विजय सारस्वत, अमरजीत सिंह, आईटी सेल के अध्यक्ष विकास नेगी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सुजाता पॉल, मनीष खंडूरी, सतपाल ब्रह्मचारी, राजेश चमोली, जसविंदर सिंह गोगी, नवीन जोशी, आनंद बहुगुणा ने हिस्सा लिया और विचार विमर्श में हिस्सा लिया।

कार्यशाला का संचालन डॉ. अजय सक्सेना (सेवानिवृत प्रधानाचार्य- डीएवी कॉलेज), डॉ एच एस रंधावा (प्रोफेसर डीएवी कॉलेज), डॉ परितोष सिंह (प्रोफेसर डीबीएस कॉलेज), बीएस दानु (सेवानिवृत प्रधानाचार्य), डॉ एचवी पन्त (प्रोफेसर श्री गुरु राम राय कॉलेज), डॉ विन्देश (प्रोफेसर डीबीएस कॉलेज) और मीनू जैन ने किया

संबंधित पोस्ट

News

मंगलवार को किसानों पर आंसू गैस छोड़ने और उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस, समाजवादी...

समाचार

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार अब ई-केवाईसी के लिए देश के कई गांवों में कैम्प लगाने जा...

कृषि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 16 वीं किस्त जारी करने की तैयारी है। ऐसे में किसानों के लिए एक जरूरी सूचना...

News

सोमवार को किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता फेल होने के बाद, मंगलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर कूच कर रहे...