Connect with us

Hi, what are you looking for?

English

कृषि

दूध उत्पादन में यूपी के किसानों का कमाल, बना देश का नंबर वन राज्य

दूध उत्पादन में उत्तर प्रदेश के किसानों ने कमाल कर दिया है। प्रदेश 15 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला राज्य बन गया है। केन्द्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मुताबिक साल 2022-23 में देश में कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन हुआा। इसमे सबसे ज्यादा 15.72 फीसदी हिस्सेदारी यूपी की है। जबकि राजस्थान दूसरे नंबर पर है। वहीं अगर पूरे देश की बात की जाय तो बीते एक साल में दूध उत्पादन में 9.52 मिलियन टन की बढ़ोतरी हुई है।

यूपी ने कैसे मारी बाजी

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। जिसकी कुल दुग्ध उत्पादन में हिस्सेदारी 15.72 प्रतिशत रही। इसके बाद राजस्थान (14.44 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.73 प्रतिशत), गुजरात (7.49 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश ( 6.70 प्रतिशत) का स्थान है। वहीं अगर सालाना आधार पर सबसे ज्यादा ग्रोथ की बात की जाय तो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर कर्नाटक (8.76 प्रतिशत)की रही है। इसके बाद पश्चिम बंगाल (8.65 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (6.99 प्रतिशत) का स्थान रहा।

मांस उत्पादन में भी यूपी नंबर वन

दूध की तरह मांस उत्पादन में भी यूपी नंबर वन रहा है। सरकार के अनुसार साल 2022-23 के दौरान देश में कुल मांस उत्पादन 9.77 मिलियन टन होने का अनुमान है। जिसमें सबसे अधिक हिस्सेदारी यूपी का है। यूपी की कुल मांस उत्पादन में 12.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।इसके बाद पश्चिम बंगाल (11.93 प्रतिशत), महाराष्ट्र (11.50 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (11.20 प्रतिशत) और तेलंगाना (11.06 प्रतिशत) का स्थान है। सालाना आधार पर सिक्किम में (63.08 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है, इसके बाद मेघालय (38.34 प्रतिशत) और गोवा (22.98 प्रतिशत) का स्थान है।

संबंधित पोस्ट

News

मंगलवार को किसानों पर आंसू गैस छोड़ने और उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस, समाजवादी...

समाचार

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार अब ई-केवाईसी के लिए देश के कई गांवों में कैम्प लगाने जा...

कृषि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 16 वीं किस्त जारी करने की तैयारी है। ऐसे में किसानों के लिए एक जरूरी सूचना...

News

सोमवार को किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता फेल होने के बाद, मंगलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर कूच कर रहे...