Connect with us

Hi, what are you looking for?

English

कृषि

हरियाणा में पिंक बॉलवर्म का खतरा, देश भर में कपास उत्पादन में कमी की आशंका

हरियाणा में पिंक बॉलवर्म का खतरा बढ़ गया है। और वहां पर संक्रमण से कपास की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से राज्य में कपास उत्पादन कम होने की आशंका है। ऐसा अनुमान है कि राज्य में करीब एक लाख गांठ फसल को सीधे नुकसान हो चुका है। जिसका असर हरियाणा के अलावा पंजाब,राजस्थान में भी हुआ है। इसकी वजह से कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने कपास उत्पादन के अनुमान में कटौती कर दी है। एसोसिएशन ने सीजन (अक्टूबर 2023-सितंबर 2024) के लिए 294.10 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) उत्पादन का अनुमान लगाया है। यह अनुमान पहले 295.10 लाख गांठ और पिछले सीजन में 311.63 लाख गांठ के उत्पादन से काफी कम है।

पिंक बॉलवर्म संक्रमण के कारण फसल को नुकसान

रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में पिंक बॉलवर्म संक्रमण के कारण फसल को नुकसान हुआ है, इसकी वजह से एक लाख गांठ फसल चौपट हो गई है। सीएआई के अनुसार राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में 41.66 लाख गांठ के मुकाबले 40.66 लाख गांठ होने का अनुमान है। अकेले ऊपरी राजस्थान में उत्पादन सात लाख गांठ कम हो गया है।

इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उत्पादन 175.65 लाख गांठ (पिछले सीजन में 190.67 लाख गांठ) होने का अनुमान है। मुख्य रूप से मौसम की खराबी के कारण तीनों राज्यों में फसल प्रभावित हुई है। दक्षिण भारत में, उत्पादन 65.60 लाख गांठ (72.95 लाख गांठ) होने का अनुमान है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन कम होने का अनुमान है। हालांकि, तमिलनाडु में यह 6.36 लाख गांठ उत्पादन अनुमान पुराने अनुमान 5.31 लाख गांठ से अधिक है। ओडिशा और अन्य राज्यों में भी फसल कम होने का अनुमान लगाया गया है।

निर्यात-आयात पर असर

रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 के लिए कुल सप्लाई 54.74 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 24.34 लाख गांठ की आवक, 1.50 लाख गांठ का आयात और सीएआई द्वारा अनुमानित 28.90 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है। सीएआई ने अपने खपत अनुमान को 311 लाख गांठ पर बरकरार रखा है, साथ ही निर्यात का अनुमान 14 लाख गांठ (पिछले सीजन में 16.27 लाख गांठ) और आयात का अनुमान 22 लाख गांठ (पिछले सीजन में 12.5 लाख गांठ) पर बरकरार रखा है।

संबंधित पोस्ट

News

मंगलवार को किसानों पर आंसू गैस छोड़ने और उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस, समाजवादी...

समाचार

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार अब ई-केवाईसी के लिए देश के कई गांवों में कैम्प लगाने जा...

कृषि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 16 वीं किस्त जारी करने की तैयारी है। ऐसे में किसानों के लिए एक जरूरी सूचना...

News

सोमवार को किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता फेल होने के बाद, मंगलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर कूच कर रहे...